(रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना 2022: आवेदन फॉर्म, UP Bhagya Laxmi Yojana 2022

Bhagya Laxmi Yojana Online Apply | भाग्यलक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2022 UP | बेटी के जन्म पर मिलने वाली सहायता 2022| (रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना 2022: आवेदन फॉर्म, UP Bhagya Laxmi Yojana 2022

उत्तर प्रदेश सरकार शिशु बालिका लिंग अनुपात को घटाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 है। क्योंकि समाज में बेटियों के लिए नकारात्मक सोच रखी जाती है जिसके कारण वंश भ्रूण हत्या जैसे अपराध होते हैं। समाज की इस सोच को बदलने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजना चलाई जाती है उन्हीं में से एक योजना Uttar Pradesh Bhagya Laxmi Yojana 2022 है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को ₹50000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त बेटी की मां को भी 5100 रुपए दिए जाते है। इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 में आवेदन की प्रक्रिया को बताने जा रहे हैं अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें ।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना आवश्यक है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी।

• इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर बेटी की मां को 5100 रुपए सरकार द्वारा दिए जाते हैं और बेटी के नाम पर ₹50000 का एक बोंड तैयार किया जाता है। जब बेटी 21 साल की हो जाती है। तब तक 50 हजार रुपए की राशि 2 लाख में बदल जाती है और बेटी के मां-बाप को 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती हैं।

• इसके अलावा जब लड़की 6 वी कक्षा में आ जाएगी तो माता-पिता को 3000 रुपए, 8 वी कक्षा में 5000 रुपए, 10 वी कक्षा में 7000 रुपए और 12 वी कक्षा में 8000 रुपए दिए जाएंगे।

Bhagya Laxmi Yojana एप्लीकेशन फॉर्म

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी इच्छुक व्यक्ति इस योजना के द्वारा अपनी बेटी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 का लाभ केवल राज्य की गरीब परिवार की बेटियों को ही दिया जाएगा। इस योजना के अनुसार केवल BPL के अंतर्गत आने वाले परिवार या जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है। वह Uttar Pradesh Bhagya Laxmi Yojana 2022 का लाभ ले सकेंगे।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 Highlights

योजना का नामUP Bhagya Laxmi Yojana 2022
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की लड़कियां
उद्देश्यलड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
विभागमहिला और बाल विकास विभाग
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mahilakalyan.up.nic.in/

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 का उद्देश्य

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के लिंग अनुपात में सुधार करना । इस योजना के जरिए बेटियों की भ्रूण हत्या को रोकना। इस योजना के जरिए राज्य के लोगों की लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच को बदलना और बेटियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के तहत बालिका के जन्म से ही पढ़ाई के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध होगी। भाग्यलक्ष्मी योजना से लड़कियों के विवाह करने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

Bhagya Laxmi Yojana 2022 UP के लाभ

• राज्य के आर्थिक रुप से गरीब परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

• यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के तहत बेटी के जन्म होने पर उसके खाते में 50,000 रुपए जमा किए जाएंगे और मां को ₹5100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

• इसके अलावा बेटी के कक्षा 6 में पहुंचने पर 3000 रुपए, कक्षा 8 में पहुंचने पर 5000 रुपए, कक्षा 10 में पहुंचने पर 7000 रुपए और कक्षा 12 में पहुंचने पर 8000 रुपए दिए जाएंगे।

• जब लड़की 21 साल की हो जाएगी तब सरकार द्वारा लड़की के माता-पिता को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

• एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ ले सकती है।

• इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का सरकारी स्कूल में पढ़ना जरूरी है।

यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 की पात्रता

• जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर बच्चे के जन्म के 1 वर्ष तक जन्म नामांकन किया जाना चाहिए।

Bhagya Laxmi Yojana 2022 UP के अनुसार लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं होनी चाहिए।

• लड़की के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।

• बच्ची को स्वास्थ्य विभाग से रोग प्रतिरक्षी कराना आवश्यक है।

Bhagya Laxmi Yojana 2022 UP के अनुसार 31 मार्च 2006 के बाद गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों में जन्म लेने वाली सभी बालिकाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।

• आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- बिजली सखी योजना यूपी में महिला कुछ घंटे कार्य कर कर कमा सकती है 8000 से 10000 रुपए

यह भी पढ़ें:- यूपी जल सखी योजना महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

यह भी पढ़ें:- यूपी के 10 वी और 12वीं के छात्रों को सरकार फ्री में लैपटॉप देगी

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज

• माता पिता का आधार कार्ड

• निवास प्रमाण पत्र

• जाति प्रमाण पत्र

• आय प्रमाण पत्र

• बेटी का जहां जन्म हुआ हो उस अस्पताल का बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

• बैंक अकाउंट पासबुक

• मोबाइल नंबर

• पासपोर्ट साइज फोटो

भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

फेसबुक पेजयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुपयहां क्लिक करें
इंस्टाग्राम पेजयहां क्लिक करें
Social Media Accounts

यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 में आवेदन कैसे करें ? (Bhagya Laxmi Yojana Online Apply)

Bhagya Laxmi Yojana Online Apply करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

• सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

• ऑफिशल वेबसाइट से आपको यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के एप्लीकेशन फॉर्म PDF को डाउनलोड करना होगा।

Bhagyalakshmi Yojana Application Form PDF

डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

• आवेदन फार्म की PDF डाउनलोड करने के बाद आपको पूछी गई सभी जानकारियां जैसे:- नाम, बेटी के जन्म की तिथि, आदि जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी है।

• सभी जानकारियां भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच करना है।

• अंत में आपको अपने आवेदन फार्म को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में भी जमा कराना होगा इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

महिला कल्याण विभाग से संपर्क कैसे करें ? (भाग्यलक्ष्मी योजना हेल्पलाइन नंबर)

• सबसे पहले आपको महिला कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा इस होम पेज पर आपको संपर्क करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

• ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको संपर्क करने के लिए लिंक दिखाई देगा। आप इस लिंक का उपयोग कर कर महिला कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 से संबंधित FAQs

Q भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ कैसे लें ?

Ans यदि आप भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे और आप आसानी से इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

Q दूसरी लड़की होने पर कितने पैसे मिलते हैं ?

Ans भाग्यलक्ष्मी योजना में दूसरी लड़की होने पर जन्म के समय 50,000 रुपए और लड़की जब 21 साल की हो जाती है तब 2 लाख रुपए मिलते हैं । इसके अलावा लड़की को पढ़ाई के लिए हर साल पैसे मिलते हैं। इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी लेने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें ताकि आपके मन में कोई भी सवाल बाकी ना रह जाए।

Q यूपी सरकार एक परिवार में कितनी लड़कियों को पैसे देती है ?

Ans यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही भाग्यलक्ष्मी योजना के अनुसार एक परिवार की केवल दो ही लड़कियों को सरकार के द्वारा धन राशि प्रदान की जाती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏