[रजिस्ट्रेशन] UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022: UP Free Coaching Yojana Online Form (मुफ्त कोचिंग): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना 2022 के आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं। जो भी विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उन सभी के लिए मुफ्त कोचिंग लेने का सुनहरा अवसर है। यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की संपूर्ण जानकारी लेने के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 रजिस्ट्रेशन
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने UP मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना 2022 की शुरुआत की है। जो भी विद्यार्थी NDA,CDS,UPSC,IIT,NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए राज्य सरकार ने मुफ्त में कोचिंग प्रदान करने के लिए योजना चलाई है।
इसके लिए आप अभ्युदय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर 500 से अधिक IAS अधिकारी, 300+ IFS अफसर, 450+ IPS अधिकारी और विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट है। जो भी विद्यार्थी सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं उनको यहां साक्षात कक्षाएं और वर्चुअल माध्यम से तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए अलग-अलग समय पर ऑनलाइन आवेदन की घोषणा होती रहती है तो आप जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें।
UP Mukhymantri Abhyudaya Yojana Registration 2022 Highlight
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 |
योजना का शुभारंभ हुआ | 10 फरवरी 2021 को |
योजना शुरू करी | सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र |
योजना का उद्देश्य | गरीब छात्रों को मुफ्त में कोचिंग सुविधा देना |
2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया | शुरू हो चुकी है |
आधिकारिक वेबसाइट | abhyuday.up.gov.in |
यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना पात्रता की जानकारी
• UP Free Coaching Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
• यह योजना उन छात्रों के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
• यूपी फ्री कोचिंग योजना के लिए वही छात्र आवेदन करें जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं।
• UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है।
• UP Free Coaching Yojana का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- UP Bijli Bill Mafi Registration : रजिस्ट्रेशन करने पर होगा बिजली बिल माफ़, ऐसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश सरकार बेटी के जन्म पर देगी 2.5 लाख रुपए
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप
UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• जन्म प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
• ईमेल आईडी
भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
फेसबुक पेज | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप | यहां क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पेज | यहां क्लिक करें |
UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
जो भी छात्र इस फ्री कोचिंग योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। UP Free Coaching Yojana की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
• आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अभ्युदय पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Register के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ना होगा। इसके बाद आप दी गई प्रतियोगिता परीक्षा में से एक को चुन कर आगे बढ़े।
• इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे कि नाम, पिता का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पता आदि की जानकारी भरनी है।
• इसके नीचे आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी बनी है और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन फार्म को सबमिट करना है।
• इस प्रकार आप UP मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड को संभाल कर रखें।
अभ्युदय योजना हेल्पलाइन नंबर
अभ्युदय योजना के हेल्पलाइन नंबर 226024 है।
Abhyuday Yojana Result PDF
अभ्युदय योजना रिजल्ट PDF के लिए यहां क्लिक करें।
अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन Last Date 2022
अभ्युदय कोचिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म Last Date की घोषणा अभी तक सरकार के द्वारा नहीं की गई है।
FAQs – UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 रजिस्ट्रेशन
Q.1 यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजन के अंतर्गत किन किन परीक्षा की तैयारी कराई जाती है ?
Ans इस फ्री कोचिंग योजना के अंतर्गत राज्य सरकार UPSC,UPPSC,NEET,IIT,JEE, SSC,CDS, बैंकिंग परीक्षा व अन्य भर्ती बोर्ड संस्था की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
Q.2 मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के लिए चयनित स्थिति का पता कैसे करें?
Ans ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप लॉगइन करके अपने आवेदन की स्थिति और चयन स्थिति का पता कर सकते हैं या फिर चुनाव में उम्मीदवार की सूची ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
Q.3 UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans http://www.abhyuday.up.gov.in/
Q.4 अभ्युदय कोचिंग सेंटर कहां पर है ?
Ans अभ्युदय कोचिंग सेंटर का पता आपको आधिकारिक वेबसाइट से लगेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏
2 thoughts on “[रजिस्ट्रेशन] UP मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022: UP Free Coaching Yojana Online Form (मुफ्त कोचिंग)”