मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ जाने|Jhkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Apply Online
झारखंड सरकार ने सूखे से प्रभावित हुए किसान परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को 3500 रुपए देने का ऐलान किया है। झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य के कृषि विभाग के आंकलन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। सूखे की इस भयंकर स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है तथा जल्दी किसान परिवारों को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
अगर आप Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इस योजना का लाभ कैसे लेना है और आवेदन कैसे करना है से संबंधित सभी जानकारियां देने जा रहे हैं।
Jharkhand Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana 2022
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की गई है। झारखंड राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को सूखा घोषित किया गया है। सूखे की इस भयंकर स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह राशि जल्द से जल्द किसानों को दी जाएगी।
झारखंड राज्य में लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे से ग्रस्त है। इन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा प्राप्त करने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकारी आवेदन को स्वीकृत कर DBT के लिए भेज दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2022 Highlights
योजना का नाम | Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana |
शुरू की | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने |
उद्देश्य | फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
विभाग | कृषि विभाग |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड के किसान परिवार |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारी वेबसाइट | https://msry.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के आवेदन कर्ताओं के लिए खुशखबरी
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से किसानों को लाभ दिलाने के लिए आयोजित किए गए 3 दिन ( 28,29 और 30 नवंबर 2022) नेटवर्क की दिक्कत के कारण खराब हो गए। केंद्र संचालकों के अनुसार सर्वर डाउन होने के कारण सिर्फ कुछ किसानों के खाते का ईकेवाईसी किया गया। सरकार ने जो विशेष शिविर आयोजित किया था उसको केवल निराशा और हताशा के रूप से देखा गया। क्योंकि नेटवर्क के खराब होने के कारण सभी किसानों की ईकेवाईसी नहीं हो पाई इसी कारण सभी किसानों के खाते में सुखाड़ राहत योजना के तहत राशि आना संभव नहीं है।
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनुज कुमार शरण ने बताया कि 11255 किसानों ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 8787 किसानों ने बारिश के अभाव में फसल ना होने के कारण और राहत राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उनमें से सिर्फ ई- केवाईसी 3589 किसानों ने कराया है। जिनके बैंक खाते में राहत राशि आने का रास्ता साफ हो गया है। 2468 किसानों ने फसल नुकसान होने से संबंधित आवेदन जमा नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल राहत के तहत फसल नुकसान से संबंधित ऑनलाइन आवेदन किया है, उन किसानों के आवेदन मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में कन्वर्ट हो जाएंगे।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana को शुरू करने के पीछे अपना उद्देश्य बताया कि वह किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता देना चाहते है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार जल्द ही प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि देने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ दिया जाएग।
Mukhymantri sukhad Rahat Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
• सुखाड़ राहत योजना का आरंभ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है।
• झारखंड राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए इस योजना के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को सूखा राहत हेतु ₹3500 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
• सरकार के आदेश के अनुसार सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को जल्द से जल्द यह राशि प्रदान की जाएगी।
• सरकार ने यह भी कहा है कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने की स्थिति में भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
• सुखाड़ राहत योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
• झारखंड राज्य के किसानों को फसल नुकसान की राशि पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।
• झारखंड राज्य के प्रत्येक गांव और पंचायत स्तर पर जल्द ही शिविर आयोजित किए जाएंगे।
• मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने इस साल बुवाई नहीं की है या जिसकी फसल 33% से ज्यादा खराब हो गई है।
• जो भी किसान इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता
• मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
• इस योजना के तहत केवल झारखंड राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
• इस योजना के तहत झारखंड राज्य के केवल वही किसान पात्र होंगे जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
सुखाड़ राहत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• किसान आईडी कार्ड
• बैंक खाता
• खेत का खाता नंबर
• खसरा नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?
• आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

• इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

• इस नए पेज पर आपको यूजरनेम ओर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
• इसके बाद आपक दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
• और अंत में आपक Sign In के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुकरात योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया
• सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• इस होम पेज पर आपको आवेदक लॉगिन करें के बटन को दबाना है।
• जैसे ही आप बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।

• जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा ।
• यह सभी डिटेल दर्ज करने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना है।
• इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लॉगिन कर सकते हैं।
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana ekyc कैसे करें ?
• ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• इसके बात आपके सामने सुखाड़ राहत योजना की वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
• इस होम पेज पर आपको eKYC के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

• इस पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है।
• इसके बाद आपको Proceed to eKYC के बटन पर क्लिक करना है।
• जैसे ही आप बटन पर क्लिक करेंगे आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
• आपको यह ओटीपी यहां एप्लीकेशन फॉर्म के बॉक्स में डालना है।
• इसके बाद आपके सामने आप की डिटेल्स खुल जाएंगे।
• अब आप अपनी डिटेल चेक करके वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करें।
होम पेज | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
FAQs of Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana
Q.1 मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सरकार किसानों को कितना मुआवजा देगी ?
Ans मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत सरकार किसानों को प्रारंभ में ₹3500 रुपए देगी।
Q.2 Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana official website ?
Ans अगर आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को खोलें।
Q.3 मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत किसने की ?
Ans मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने की है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको Sukhad Rahat Yojana से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏