प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की DP पर तिरंगा लगा लिया है। मोदी जी ने ट्वीट करके जनता से भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है। 

हर घर तिरंगा अभियान के जरिए सरकार चाहती है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराया जाए। इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है। 

नरेंद्र मोदी जी ने भारत के लोगों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जाए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए और सरकार द्वारा जारी की गई फोटो डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Click Here