Lampi Virus ka ilaj|Cow me Hone vali Bimari | Lampi Virus Vaccine|Lampi Virus Cow Treatment in Hindi
Lampi Virus : लंपी वायरस पशुओं में फैलने वाला एक स्किन रोग (Lampi virus Skin Desease) है । राजस्थान के साथ-साथ गुजरात और यूपी में भी इस वायरस का संक्रमण देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस वायरस की देश में एंट्री पाकिस्तान के रास्ते हुई है। यह वायरस खासतौर पर गायों में फैल रहा है लेकिन यह आगे चलकर अन्य पशुओं में भी फैल सकता है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जानिए कैसे फैल रहा है लंपी वायरस का संक्रमण।
Lampi Virus Skin Disease : लंपी वायरस ने राजस्थान में कोहराम मचा दिया है। राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है क्योंकि यह लंपी वायरस राजस्थान में काफी तेजी से फैल रहा है। लंपी एक संक्रामक स्किन की बीमारी है जिससे अब तक लगभग 5000 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, और लगभग एक लाख से अधिक पशु इस वायरस से संक्रमित (Rajasthan Lampi Virus Cases) बताए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर गाय हैं। इस वायरस के फैलने के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को इस बीमारी की रोकथाम के लिए मिशन मोड पर काम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद मांगी है ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके।
लंपी वायरस क्या है जाने इसके लक्षण | Lampi Virus Symptoms
लंपी वायरस पशुओं में फैलने वाला एक प्रकार का चरम रोग (Lampi Skin Desease) है। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी इस वायरस का संक्रमण फैल रहा है। माना जा रहा है कि इस वायरस की भारत में एंट्री पाकिस्तान के रास्ते हुई है। जिस पशु के यह बीमारी हो जाती है। (Lampi Virus Symptoms )उन पशुओं के शरीर पर सैकड़ों की संख्या में गाठे हो जाती है, और पशुओं को तेज बुखार, मुंह से पानी टपकना शुरू हो जाता है। जिस कारण पशुओं को बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती हैं, और पशुओं को चारा खाने में और पानी पीने में भी परेशानी होती है। यह एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है जो मक्खी, मच्छर और जू आदि के काटने से चलती है। यह वायरस एक पशु से दूसरे को पशुओं में फैलता है।

Lampi Virus ka ilaj
- लंपी बीमारी के शुरुआती लक्षण नजर आने पर पशुओं को दूसरे जानवरों से अलग कर दें और इलाज के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें।
- बीमार पशुओं के लिए चार और पानी की व्यवस्था अलग बर्तनों में करें।
- जिन क्षेत्रों में यह रोग फैल रहा है उन क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही रोके।
- मक्खी मच्छर को भगाने के लिए, नीम के पत्तों को जलाकर धुआं करें।
- जिस जगह पर पशु रहते हैं कौन जगह की दीवारों में आ रही दरार या छेद को चूने से भर, और दीवारों पर कपूर की गोलियां भी रखें ताकि मक्खी मच्छर दूर रहें।
- जानवरों को बैक्टीरिया से फ्री करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट के 2 से 3 फ़ीसदी घोल का छिड़काव करें। (यानी 100 लीटर पानी में 2 से 3 किलो सोडियम हाइपोक्लोराइट मिलाकर उस पानी का छिड़काव करें)
- जिस जगह पर कोई जानवर मर गया है तो उस जगह को फिनाइल और लाल दवा आदि से साफ करें।
- मृत पशु को गांव के बाहर लगभग डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में चुने या नमक के साथ दफनाए।
सरकार ने उठाए कई जरूरी कदम, केंद्र से भी मांगी मदद
पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लंबी वायरस का संक्रमण राज्य के 16 जिलों में फैल गया है। यह वायरस बाड़मेर, जोधपुर और जालौर में सबसे ज्यादा फैला है जबकि गंगानगर हनुमानगढ़ और चूरु जिलों में इसका असर अभी कम है। लंपी वायरस पर लगाम के लिए राजस्थान के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कई फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में जरूरी दवाएं खरीदने के लिए अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में संभाग स्तर के कार्यालयों में 8-12 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई है। बाकी प्रभावित जिलों के लिए भी 2 से 8 लाख रुपए की राशि की व्यवस्था की गई है।

Lampi Virus Vaccine | Lampi Virus Cow Treatment in Hindi
खबरों के अनुसार लंपी वायरस की वैक्सीन बना ली गई है जिसे सरकार ने इमरजेंसी अप्रूवल भी दे दिया है। राजस्थान सरकार वर्तमान में गुजरात से वैक्सीन मंगा रही है सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक वैक्सीन लगभग ₹600 की पड़ रही है।
भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
फेसबुक पेज | यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप | यहां क्लिक करें |
इंस्टाग्राम पेज | यहां क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:- {रजिस्ट्रेशन} Rajasthan Work From Home Yojana 2022: रजिस्ट्रेशन, लाभ व चयन प्रक्रिया
यह भी पढ़ें:- Rajasthan Mukhymantri kanyadan Yojana 2022| राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2022, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, विशेषताएं और लाभ
यह भी पढ़ें:- 1 ग्राम पंचायत में विकास के लिए कितना पैसा आता है ?
हम उम्मीद करते हैं कि आपको लंपी वायरस से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस खबर से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏