Haryana Chirag Yojana 2022 | दोबारा शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया,अब प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ सकेंगे गरीब बच्चे

Haryana Chirag Yojana 2022 online apply, हरियाणा चिराग योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, Haryana Chirag Yojana online form, हरियाणा चिराग योजना ऑनलाइन फॉर्म | Haryana Chirag scheme 2022

Haryana Chirag Yojana 2022 kya hai ?

हरियाणा चिराग योजना 2022 क्या है ?

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा चिराग योजना 2022 की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य के ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्कूल जाने से वंचित रह जाते थे उनके लिए हरियाणा सरकार एक तोहफा लेकर आई है। Haryana Chirag Yojana 2022 के तहत हरियाणा के गरीब बच्चों को मुफ्त में हरियाणा सरकार शिक्षा प्रदान करेगी। इस योजना में हरियाणा सरकार हरियाणा के गरीब बच्चों को फ्री में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका देगी।

भारत देश में आर्थिक तंगी के कारण गरीब बच्चे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने चिराग योजना 2022 की शुरुआत की है। हरियाणा राज्य के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि कोई भी व्यक्ति शिक्षा द्वारा अपना भविष्य बदल सकता है

अगर आप भी इस योजना के तहत अपने बच्चे का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में बिल्कुल फ्री कराना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़िए इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी दे देंगे।

Chirag Yojana Haryana 2022 Highlights

एडमिशन ऑर्गेनाइजेशनस्कूल एजुकेशन ऑफ हरियाणा
योजना का नामहरियाणा चिराग योजना 2022
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटschooleducationharyana.gov.in
एडमिशन लोकेशनआपका नजदीकी प्राइवेट स्कूल

Haryana Chirag Yojana 2022 Important dates

हरियाणा में जो भी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तथा अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहता है और उसे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहता है तो उस व्यक्ति को इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए जिसके लिए सबसे पहले इस योजना में आपको आवेदन करना होगा आवेदन करने के बाद लकी ड्रॉ के माध्यम से छात्रों को चुना जाएगा।

आवेदन शुरू1 जुलाई 2022
आवेदन खत्म8 जुलाई 2022
लकी ड्रा11 जुलाई 2022
एडमिशन शुरू12-21 जुलाई 2022

Haryana Chirag Yojana Eligibility Criteria ( पात्रता )

✓ हरियाणा चिराग योजना 2022 का लाभ लेने के लिए छात्र का हरियाणा निवासी होना आवश्यक है।

✓ इस योजना के तहत केवल उन्हीं छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने अपनी शिक्षा सरकारी स्कूल से ग्रहण की।

✓ इस योजना का लाभ लेने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- [रजिस्ट्रेशन] हरियाणा विवाह शगुन योजना 2022: कन्यादान योजना हरियाणा ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana -किसानों को देना होगा किस्त का पैसा वापिस

यह भी पढ़ें:- [List] किसान कर्ज राहत लिस्ट 2022: किसान कर्ज माफ़ी योजना लाभार्थी नई सूची

Haryana Chirag Yojana 2022 Documents ( दस्तावेज )

• फैमिली इनकम सर्टिफिकेट।

• फैमिली आईडी कार्ड।

• आधार कार्ड।

• पासपोर्ट साइज फोटो ।

• मोबाइल नंबर।

Chirag Yojana 2022 Selection Process

✓ हरियाणा चिराग योजना 2022 के तहत इस योजना का लाभ सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जिनका नाम लकी ड्रॉ में आएगा।

✓ हरियाणा चिराग योजना 2022 का लाभ लेने के लिए छात्र को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2022 से शुरू है जो 8 जुलाई 2022 तक चलेंगे।

✓ इसके बात 11 जुलाई 2022 को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा इस लकी ड्रॉ में जिन जिन छात्रों का नाम आएगा केवल उन्हीं छात्रों को मुफ्त में शिक्षा के लिए चुना जाएगा।

✓ 12 जुलाई 2022 से 21 जुलाई 2022 तक प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

✓ इस योजना के तहत पहली सूची में चुने गए सभी छात्र यदि इस योजना का लाभ नहीं लेते हैं तो दूसरी सूची तैयार की जाएगी और अन्य बच्चों को लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Vehicle Parking Rule: नितिन गडकरी ला रहे हैं खास नियम, गलत पार्किंग की फोटो भेजने वाले को मिलेगा 500 रुपये का इनाम, लोग बोले- अब इससे होगी जबरदस्त ‘कमाई’ जानिए कैसे ?

Haryana Chirag Yojana Online Apply (हरियाणा चिराग योजना ऑनलाइन आवेदन)

• Haryana Chirag Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए छात्र को सबसे पहले हरियाणा स्कूल एजुकेशन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

•ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद Haryana Chirag Yojana 2022 Application form का ऑप्शन दिखाई देगा।

• उसके बाद इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है। (आवेदन फॉर्म का लिंक नीचे भी दिया गया है)

• हरियाणा चिराग योजना 2022 लाभ लेने वाले छात्रों को इस आवेदन फॉर्म को भर देना है और आवेदन फार्म के साथ जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना उसके बाद उस फार्म को अपने खंड के स्कूल में जमा करवा देना है।

• सरकार के द्वारा जैसे ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी उसके बाद लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित छात्राओं की सूची जारी कर दी जाएगी।

भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Haryana Chirag Yojana PDF Download

फेसबुक पेजjoin now
टेलीग्राम चैनलjoin now
व्हाट्सएप ग्रुपjoin now
Haryana Chirag Yojana 2022 application formDownload here

चिराग योजना न्यू अपडेट

प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने चिराग योजना का पोर्टल दोबारा खोलने एवं बच्चों के दाखिले ( Admission) के समय फैमिली आईडी (Family I’d) की शर्त को हटाए जाने की मांग की है। स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर को पत्र लिखा है। जिसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि हरियाणा सरकार की चिराग योजना के तहत ऐसे बच्चे, अभिभावकों की आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है। वह प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई कर सकते हैं। इन बच्चों का खर्चा सरकार उठाएंगी, लेकिन इस योजना का बहुत से स्कूलों को पता ही नहीं चल पाया।

इसलिए एक बार फिर चिराग योजना का पोर्टल खोला जाए, ताकि स्कूल संचालक अपनी सीटें दिखा सके और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके। प्रदेशाध्यक्ष कुंडू ने कहा कि बच्चों के नए दाखिले के लिए फैमिली आइडी को भी जरूरी कर दिया गया है। इसके चलते उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर अभिभावक के पास ओटीपी (OTP) जाता है। अभिभावक के ओटीपी बताने के बाद ही बच्चों का दाखिला आनलाईन हो सकता है, लेकिन कई अभिभावक मोबाइल पर आया ओटीपी बताने में डरते हैं। कई अभिभावकों का मोबाइल नंबर बदल चुका है। हरियाणा में अन्य राज्यों से लोग अपनी रोजी रोटी के लिए आते हैं, जिनके बच्चों का एडमिशन नहीं हो पाता। वहीं दूसरी तरफ कई बच्चों की फैमिली आइडी ही नहीं बनी है। पहले की तरह आधार कार्ड के माध्यम से बच्चों का एडमिशन होना चाहिए। फैमिली आइडी की शर्त को हटाया जाए और सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूलों में भी ओटीपी स्कूल संचालक के मोबाइल पर भेजा जाए, ताकि बच्चों के दाखिले आसानी से हो सके। इससे वह शिक्षा से वंचित न रहे।

Chirag yojana Online Form

चिराग योजना हरियाणा के ऑनलाइन फॉर्म का लिंक ऊपर दिया गया है।

Haryana Cheerag Yojana 2022 से संबंधित सवालों के जवाब

Haryana Chirag Yojana 2022 last date ?

हरियाणा चिराग योजना 2022 के आवेदन 1 जुलाई 2022 से शुरू होंगे और जो 8 जुलाई 2022 तक चलेंगे।

Haryana Chirag Yojana 2022 application form download

हरियाणा चिराग योजना 2022 के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए इस लेख में ऊपर लिंक दिया गया है।

Haryana Chirag Yojana 2022 mein kaun aavedan kar sakta hai

हरियाणा चिराग योजना 2022 में केवल हरियाणा के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हरियाणा चिराग योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏

1 thought on “Haryana Chirag Yojana 2022 | दोबारा शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया,अब प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ सकेंगे गरीब बच्चे”

Leave a Comment