Haryana Ration Card Online Apply | हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करे | Haryana BPL Ration Card 2023 एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे व पात्रता, लाभ व एप्लीकेशन स्टेटस चेक करे | Haryana Ration Card List | Ration Card Haryana Online Apply 2023
हरियाणा सरकार ने हरियाणा राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। हरियाणा राज्य के जो भी नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं अब उन्हें किसी भी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब सभी लोग ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपना नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं या पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य की सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे कि आप किस प्रकार Haryana Ration Card बनाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Haryana Ration Card 2023
हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन सुविधा का लाभ हरियाणा राज्य के सभी लोग ले सकते है। खाद्य एवं रसद विभाग हरियाणा सरकार द्वारा Haryana APL/ BPL Ration Card 2023 लाभार्थी की आर्थिक स्थिति के अनुसार बनाए जाते हैं। हरियाणा राज्य के जो भी परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उनके लिए सरकार द्वारा BPL राशन कार्ड जारी किए जाते हैं और परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं उनके लिए हरियाणा सरकार द्वारा APL राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
1 जनवरी से Haryana BPL Ration Card के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन शुरू
हरियाणा सरकार पिछले कुछ समय से बीपीएल राशन कार्ड नहीं बना रही थी ऐसे में लोगों को राशन प्राप्त नहीं हो पा रहा था और लोगों की परेशानियां काफी बढ़ती जा रहीं थी। हरियाणा सरकार ने हाल ही में बीपीएल राशन कार्ड को लेकर घोषणा की है इस घोषणा के तहत हरियाणा सरकार 1 जनवरी से फिर से गरीबों के लिए राशन कार्ड बनाना शुरू करेगी। हरियाणा राज्य के बीपीएल वर्ग के नागरिक अब अपने घर पर बैठकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिकों के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है परिवार पहचान पत्र से सरकार के पास राज्य में रहने वाले सभी परिवारों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो बीपीएल फॉर्म राशन डीपू से या फिर इसके ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए सरल पोर्टल और परिवार पहचान पत्र के साथ सीएससी पोर्टल पर ऑप्शन दिया गया है। उस पर जाने के बाद आवेदक अपना बीपीएल राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हरियाणा Green/ Yellow/ Pink/ Khaki राशन कार्ड
1 जनवरी 2023 से हरियाणा सरकार ने सभी श्रेणी के लोगों के लिए Haryana Ration Card बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा में हरे, पीले, गुलाबी एवं खाकी रंग के राशन कार्ड बनवाए जाते हैं। यह विभिन्न रंग के राशन कार्ड अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए बनवाए जाते हैं।

बीपीएल एवं अंत्योदय योजना के परिवारों को मिलने वाले लाभ
35 Kg गेहूं | 2 रुपए प्रति किलो की दर से |
2 Kg चीनी | 13.50 रुपए प्रति किलो की दर से |
7 लीटर केरोसिन | 13.63 -14.58 रुपए प्रति किलो की दर से |
2.5 Kg दाल | 20 रुपए प्रति किलो की दर से |
Haryana Ration Card 2023 ऑनलाइन अप्लाई
हरियाणा राज्य के वह सभी लोग जो राशन कार्ड बनाने के लिए Online Apply करना चाहते हैं वह सभी लोग घर बैठे अपने मोबाइल से हरियाणा खाद विभाग की Official Website पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राशन कार्ड हरियाणा 2023 के तहत हरियाणा राज्य के सभी लोगों को सरकार द्वारा हर शहर गांव की सरकारी राशन की दुकान पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चीनी, चावल, केरोसिन आदि सस्ती दरों पर मिलते हैं। हरियाणा राज्य के जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है वह सभी लोग Haryana Ration Card 2023 ऑनलाइन आवेदन के तहत अपना नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं और राशन कार्ड के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
राशन कार्ड के प्रकार
• APL Ration Card:- APL राशन कार्ड उन परिवारों के लिए बनाए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं। APL राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है और इस राशन कार्ड के लिए कोई आए निर्धारित नहीं की गई है।
• BPL Ration Card:- BPL राशन कार्ड परिवारों के लिए बनाया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की वार्षिक आय ₹10000 से नीचे होनी चाहिए। BPL राशन कार्ड का रंग लाल होता है।
• AAY Ration Card:- AAY राशन कार्ड उन परिवारों का बनाया जाता है जो बहुत ज्यादा गरीब होते हैं। जिंदगी आय का कोई जरिया नहीं होता वह सभी लोग इसी राशन कार्ड के अंतर्गत आते हैं। AAY राशन कार्ड का रंग पीला होता है।
Haryana Ration Card की विभिन्न श्रेणियां
लाभार्थी की श्रेणी | राशन कार्ड का रंग |
गरीबी रेखा से नीचे(स्टेट) | पीला |
गरीबी रेखा से नीचे (सेंट्रल) | पीला |
गरीबी रेखा से ऊपर | हरा |
अंत्योदय अन्न योजना | गुलाबी |
अदर प्रायोरिटी हाउसहोल्ड | खाकी |
Haryana Ration Card एपीएल / बीपीएल राशन कार्ड 2023 उद्देश्य
हरियाणा राज्य के जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इन सभी लोगों को खाने के लिए पर्याप्त रूप में भोजन नहीं मिल पाता। और जो लोग राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं इन लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत तथा नगरपालिका के चक्कर काटने पड़ते हैं जिस वजह से उनका समय काफी बर्बाद होता है और बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए हरियाणा राज्य की सरकार ने Haryana Ration Card 2023 बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू करदी है। अब हरियाणा राज्य के सभी लोग घर पर बैठकर इंटरनेट के माध्यम से राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Ration Card 2023 के लाभ
• हरियाणा राज्य के लोगों को राशन कार्ड के जरिए सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चीनी, चावल, केरोसिन दाल आदि प्राप्त कर सकते हैं।
• हरियाणा राशन कार्ड 2023 ऑनलाइन आवेदन का लाभ राज्य के सभी BPL , APL श्रेणी के परिवारों को मिलेंगे।
• हरियाणा राज्य के लोगों को अब राशन कार्ड बनाने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
• हरियाणा राज्य के लोग अब आसानी से घर पर बैठे-बैठे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
• किसी अन्य दस्तावेज़ जैसे ड्राइविंग लाइसेंस,वोटर आईडी कार्ड आदि को बनाने के लिए एक प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Haryana Ration Card 2023 के दस्तावेज़ (पात्रता )
• आवेदक का हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
• आधार कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
• पहचान पत्र
• पत्र व्यवहार का पता
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
हरियाणा राशन कार्ड 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
First Step
• सबसे पहले आपको Food Civil Supplies & Consumer Affairs Departments Government of Haryana की Official Website पर जाना होगा ।

• आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुल ही जाएगा।होम पेज पर आपको नीचे Quick Link में Online Ration Card का बटन दिखाई देगा ।

• इसके बाद आपको इस बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने Saral Haryana Portal का होम पेज खुल जायेगा। इस पोर्टल पर आपको लॉगिन का फॉर्म दिखाई देगा आपको इस लॉगिन फॉर्म में नीचे Registration Here का विकल्प दिखाई देगा ।

• अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज और खुलेगा। यह पेज रजिस्ट्रेशन फॉर्म का होगा। आपको इस बारे में पूछे गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, स्टेट और कैसा कोड भरकर वैलिडेट के बटन को दबाना होगा।
• इसके बाद आपको दोबारा लॉगिन पेज पर जाना होगा । फिर आपको लॉगिन फॉर्म में लॉगिन आईडी ,पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा ।
• आप जैसे ही सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी फिर आपको Apply For Services के बटन पर क्लिक करना होगा।
Second Step
• अब आपके सामने आगे का पेज खुल जाएगा जिस पर सभी सर्विसेज दिखाई देंगी। फ्री आपको Search बार में आपको राशन कार्ड टाइप करे उसके बाद आपको नीचे इन्शुरन्स ऑफ़ राशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• अब आपके सामने New Ration Card का फॉर्म खुल जायेगा। इसके बाद आपको सबसे पहले फार्म में Ration Card Details को भरना होगा। फिर आपको अपनी family detail, bank detail, permanent address detail, gas connection detail आदि भरनी होंगी।
• ऊपर जो जानकारी बताइए वह सभी भरने के बाद आपको सम्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
• ऊपर बताई गई कार्रवाई करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की सभी डिटेल्स खुल जाएगी। सभी जानकारियों को ध्यान से देखने के बाद आपको नीचे अटैच के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अगले पेज पर अपना आईडेंटिटी प्रूफ, रेजिडेंशियल प्रूफ अटैच करना होगा। उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और फिर Save के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर मिल जाएगा।
राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड तथा ऑफलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया
• सबसे पहले आपको फूड सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

• अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
• होम पेज पर आपको फार्म के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपको फॉर्म्स फॉर पब्लिक यूज के लिंक पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद आपको राशन कार्ड फॉर्म (NFSA- SBPL/CBPL/AAT/OPH) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

• हम आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
• इस नए पेज पर आपको क्लिक हियर टू डाउनलोड डॉक्यूमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

• उसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में फार्म खुलकर आएगा।
• अगर आप फार्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें।
• फार्म डाउनलोड करने के बाद आप उसका प्रिंट निकाले।
• अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना है।
• इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
• उसके बाद फार्म को संबंधित विभाग में जमा करा कर आना है।
• इस प्रकार आप NFSA- SBPL/CBPL/AAT/OPH राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे।
हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर
• Toll-Free Help Line Number: PDS :- 1967 & 1800-180-2087
• Consumer Help Line Number:- 1800-180-2087
होम पेज | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड | यहां क्लिक करें |
FAQs of Haryana BPL Ration Card 2023
Q.1 हरियाणा में राशन कार्ड कब बनेंगे ?
Ans 1 जनवरी 2023 से हरियाणा सरकार ने सभी श्रेणी के लोगों के लिए Haryana Ration Card बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा में हरे, पीले, गुलाबी एवं खाकी रंग के राशन कार्ड बनवाए जाते हैं। यह विभिन्न रंग के राशन कार्ड अलग-अलग श्रेणी के लोगों के लिए बनवाए जाते हैं।
Q.2 हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर ?
Ans 1967 & 1800-180-2087
1800-180-2087
Q.3 राशन कार्ड PDF ?
Ans राशन कार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर दिखाई दे रहे लिंक पर क्लिक करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको Haryana Ration Card 2023 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏
1 thought on “[ आवेदन करें ] हरियाणा राशन कार्ड 2023: Haryana BPL Ration Card ऑनलाइन आवेदन”