गोबर धन योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन GOBAR Dhan Yojana, एप्लीकेशन स्टेटस

GOBAR Dhan Yojana 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन|गोबर धन योजना 2022 एप्लीकेशन स्टेटस लॉगिन प्रक्रिया एवं लाभार्थी चयन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ जाने |GOBAR Dhan Yojana Registration

गोबर धन योजना की शुरुआत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2018 को की थी। इसे अब केंद्र सरकार सुचारू रूप से आगे बढ़ा रही है। गोबर धन योजना के अंतर्गत देश के किसानों से गोबर और फसल अवशेषों को सरकार उचित दाम पर खरीदेगी और इस योजना के तहत पशुओं के मल, गोबर और खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि भूसा, पत्ते आदि को बायोगैस या बायो सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से GOBAR Dhan Yojana 2022 से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि बताने जा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

GOBAR Dhan Yojana 2022

GOBAR Dhan Yojana 2022 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक जिले से एक गांव चुना जाएगा और प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर का निर्माण करते हुए लगभग 700 क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। गोबर धन योजना 2022 के माध्यम से देश के किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों 60% व 40% के अनुपात से फंड उपलब्ध कराएंगी। देश के जो किसान इस योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो उन किसानों को इस योजना के आधिकारिक गोवर्धन योजना पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।

GOBAR Dhan Yojana 2022 Highlights

योजना का नामगोबर धन योजना
लांच की गईभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यगौ धन का उपयोग करना
वर्ष2022
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

गोबर धन योजना 2022 का उद्देश्य

गोबर धन योजना का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इस योजना के माध्यम से उद्यमियों को जैविक खाद, बायोगैस , बायो-CNG उत्पादन के लिये गाँवों के क्लस्टर्स बनाकर इनमें पशुओं का गोबर और ठोस अपशिष्टों के एकत्रीकरण और संग्रहण को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत अब किसानो के पशुओं का गोबर लेकर बायोगैस में परिवर्तित किया जायेगा इस स्वच्छ जैव गैस ईंधन से ग्रामीण लोग और विशेष रूप से महिलाये लाभान्वित होगी। इस योजना के माध्यम से देश की किसानो की आय भी दुगुनी होगी। इस योजना का उद्देश्य देश को स्वच्छ रखना।इस योजना के ज़रिये ग्रामीण क्षेत्रो के किसानो को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

गोबर धन योजना के लाभ

• गोबर धन योजना में पशुओं के मल और खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि भूसा, पत्ते इत्यादि को कंपोस्ट, बायोगैस या बायो CNG बनाने के लिए उपयोग में लिया जाएगा।

• इस योजना का लाभ देश के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को पहुंचाया जाएगा।

• इस योजना की वजह से किसानों की आय दुगनी होगी।

• देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने गोबर धन योजना 2022 के तहत एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिस पर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को पंजीकरण करना होगा।

• इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर से बायोगैस प्लांट व्यक्तिगत, सामुदायिक, सेल्फ हेल्प ग्रुप या गौशाला जैसे एनजीओ के स्तर पर स्थापित किए जा सकते हैं।

गोबरधन योजना के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट प्लान

• इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 1 मॉडल परियोजना होनी चाहिए।

• गोबर धन योजना 2022 के अंतर्गत बायोगैस प्लांट को गौशाला, वेजिटेबल मार्केट, फैक्ट्री, संस्थान धार्मिक स्थल आदि के पास बनाया जा सकता है। जहां पर भी गोबर उपलब्ध हो।

• बायोगैस प्लांट पहाड़ी इलाकों में भी लगाया जा सकता है।

• जिन घरों में पशु उपलब्ध है उन घरों में भी बायोगैस प्लांट लगाए जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- जाने आपके गांव के विकास के लिए सरपंच को कितने रुपए मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:- Solar Rooftop Yojana: लगवाएं फ्री सोलर पैनल, 25 साल तक पाय फ्री बिजली Apply Online

यह भी पढ़ें:- Dragon Fruit की खेती करने पर सरकार देगी 12 लाख रुपए

गोबरधन योजना का कार्यान्वयन

• यह बायोगैस प्लांट ग्राम पंचायत द्वारा गांव के उन घरों में लगाया जाएगा जहां पर 5 से अधिक पशु है।

• ऐसे घरों में 1-3 m³ का बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा।

• यदि किसी ग्राम पंचायत में ज्यादा पशु है तो इस स्थिति में एक सामान्य बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा जिसकी कैपेसिटी 4-10 m³ होगी।

• इस योजना का कार्यान्वयन एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा।

• कार्यान्वयन के लिए एजेंसी के पास न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

• इस योजना की निगरानी DWUSC द्वारा जिला स्तर पर की जाएगी।

• इस योजना के तहत लगाए गए सभी प्लांट की निगरानी प्रत्येक 4 महीने में की जाएगी।

• निगरानी की रिपोर्ट नेशनल IMIS पोर्टल पर की जाएगी।

• इस योजना के तहत सभी प्रोजेक्ट का प्रतिवर्ष ऑडिट किया जाएगा।

बायोगैस प्लांट के लिए स्थल का चयन

• इन बायोगैस प्लांट की स्थापना जमीन के अंदर की जाएगी जिससे कि गैस होल्डर में कोई दरार ना आए।

• इन बायोगैस प्लांट को खुली जगह में इंस्टॉल किया जाएगा।

• बायोगैस प्लांट के पास कोई भी पेड़ पौधे नहीं होने चाहिए।

• इन बायोगैस प्लांट को घर की नीव से लगभग 2 मीटर दूर इंस्टॉल किया जाएगा जिससे कि घर की नींव में कोई दरार ना आए।

• बायोगैस प्लांट को ऐसे स्थल पर इंस्टॉल किया जाएगा जहां पर आसपास पानी ना हो।

Gobar Dhan Yojana बायोगैस प्लांट साइज

बायोगैस प्लांट की कैपेसिटी (m³)पशुओं की संख्यागोबर की मात्रा (kg)खाना बनाने के लिए व्यक्तियों की संख्या
12-3252-3
23-4504-5
35-6757-8
47-810010-11
510-1215011-16

गोबर धन योजना के लिए पात्रता

• आवेदक देश के ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए।

• गोबर धन योजना के अंतर्गत केवल किसानों को ही पात्र माना जाएगा।

• आवेदक का आधार कार्ड

• निवास प्रमाण पत्र

• पासपोर्ट साइज फोटो

• मोबाइल नंबर

• ईमेल आईडी

भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

फेसबुक पेजयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुपयहां क्लिक करें
इंस्टाग्राम पेजयहां क्लिक करें

गोबर धन योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? (Gobar dhan Yojana Registration)

ग्रामीण क्षेत्रो के इच्छुक लाभार्थी गोबर धन योजना 2022 के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये।

Gobar dhan Yojana Registration करने के लिए सबसे पहले आपको गोबर धन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

• होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

• इस पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी।

• सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

• अंत में आपको रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त होगी जिसको आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

गोबर धन योजना लॉगिन कैसे करे ?

• सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको लॉगिन का लिंक दिखाई देगा।

• आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।

• आपको इस लॉगिन फॉर्म में यूजरनाम और पासवर्ड आदि भरना होगा और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका लॉगिन हो जायेगा।

FAQs:- GOBAR Dhan Yojana Registration

Q.1 गोबर धन योजना कब शुरू की गई ?

Ans 1 फरवरी 2018

Q.2 गोबर धन योजना को किस-किस राज्य में शुरू किया गया है ?

Ans गोबर धन योजना को पूरे भारत में लागू किया गया है।

Q.3 गोबर धन योजना में किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Ans गोबर धन योजना में अगर कोई किसान आवेदन करना चाहता है तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख को पढ़ने के बाद आप बड़ी आसानी से गोबर धन योजना में आवेदन कर पाएंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको गोबर धन योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏

Leave a Comment