शादी शगुन योजना 2022 | प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना आवेदन |PM Shadi Shagun Yojana|शादी शगुन योजना 2022 ऑनलाइन फॉर्म|Shadi Shagun Yojana Online Form
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की अल्पसंख्यक एवं गरीब मुस्लिम लड़कियों के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का नाम शादी शगुन योजना है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली शादी शगुन योजना 2022 के तहत देश अल्पसंख्यक ( सिख, ईसाई, पारसी, जैन धर्म) एवं मुस्लिम परिवार की लड़कियां जिन्होंने अपनी स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी कर ली है उनको उनकी शादी में अनुदान उपहार के स्वरुप में ₹51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। PM Shadi Shagun Yojana 2022 के द्वारा केंद्र सरकार अल्पसंख्यक एवं मुस्लिम वर्ग की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको पीएम शादी शगुन योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान कर रहे हैं जैसे:- PM Shaadi Shagun Yojana 2022 क्या है ? इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।
शादी शगुन योजना 2022 क्या है ?
बेटी की शादी के लिए सरकारी योजना 2022
• वर्तमान समय में भारत देश बहुत तरक्की कर रहा है परंतु भारत में आज भी कई क्षेत्रों में पढ़ाई को विशेष महत्व नहीं दिया जाता। अल्पसंख्यक एवं मुस्लिम वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए अधिक प्रोत्साहन नहीं मिलता। इसी वजह से केंद्र सरकार ने मुस्लिम समाज की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शादी शगुन योजना की शुरुआत की इस योजना के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग की लड़कियों की पढ़ाई के स्तर में सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही मुस्लिम वर्ग के माता-पिता को उनकी बेटी की शादी के समय सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने PM Shadi Shagun Yojana 2022 के तहत कक्षा 9वी एवं 10वी की पढ़ाई पूरी करने वाली मुस्लिम लड़कियों को पुरस्कार के तौर पर ₹10000 रुपए की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
•इससे पहले यह पुरस्कार राशि केवल 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुकी मुस्लिम लड़कियों को प्रदान की जाती थी।
भविष्य में अन्य योजना या कानून सबसे पहले जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
PM Shadi Shagun Yojana 2022 की मुख्य बातें
योजना का नाम | पीएम शादी शगुन योजना |
शुरू की गई | केंद्र सरकार के द्वारा |
वर्ष | 2022 |
उद्देश्य | मुस्लिम वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी और जैन धर्म की लड़कियां |
लाभ | विवाह के लिए 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation |
पीएम शादी शगुन योजना 2022 का उद्देश्य
PM Shaadi Shagun Yojana 2022 को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समाज के माता पिता को लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के द्वारा केंद्र सरकार विवाह से पहले अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेने वाली मुस्लिम लड़कियों को शादी में शगुन के रूप में 51000 रुपए प्रदान करेंगी।
पीएम शादी शगुन योजना के अंतर्गत कितनी राशि दी जाएगी।
✓ Shadi Shagun Yojana के तहत अल्पसंख्यक एवं मुस्लिम लड़कियों को उनकी स्नातक की शिक्षा पूरी कर लेने के बाद विवाह के समय 51000 रुपए की राशि सरकार के द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी।
✓इस योजना के माध्यम से मुस्लिम समाज की बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी।
✓ इस योजना के तहत बालिकाओं को उनकी 9वी और 10वीं कक्षा पास कर लेने पर सरकार के द्वारा 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
शादी शगुन योजना 2022 की पात्रता
✓ पीएम शादी शगुन योजना 2022 भारत के सभी राज्य में लागू की गई है।
✓ मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन पीएम शादी शगुन योजना 2022 की देखरेख कर रही है। इसलिए इस योजना में पंजीकरण करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
✓ इस योजना केवल उन्हीं अल्पसंख्यक और मुस्लिम लड़कियों को मिलेगा जिन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है।
✓ मौलाना आजाद फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
यह भी पढ़ें:- राजस्थान में फ्री स्मार्ट फोन कब और कैसे मिलेगा ? Apply online here
✓ Shadi Shagun Yojana 2022 का लाभ उन मुस्लिम लड़कियों को दिया जाएगा। जिन्हें मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन से स्कूल स्तर पर स्कॉलरशिप मिली हो और जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरी कर लिया हो।
✓ शादी शगुन योजना के तहत मुस्लिमों के अलावा सिख, ईसाई, पारसी और जैन धर्म की बालिकाओं को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है। सभी वर्ग की बालिकाओं को 51000 रुपए की आर्थिक सहायता उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
✓ शादी शगुन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक किया होना चाहिए।
✓ शादी शगुन योजना 2022 का लाभ लेने वाली बालिकाओं के माता-पिता की वार्षिक आय रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- यूपी फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन 2022: UP Free Laptop Yojana 2022 Online Form
शादी शगुन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?|PM Shadi Shagun Yojana Online Apply
PM Shadi Shagun Yojana 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को नीचे विस्तार से बताया गया है आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
• आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

•वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्कॉलरशिप का एक विकल्प दिखेगा। जिस पर आप को क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

•इस हीं पेज पर आपको शादी शगुन योजना ऑनलाइन फार्म के लिंक पर क्लिक करना होगा और आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
•आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान पूर्वक भरे सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
•दस्तावेज अपलोड करने के बाद अंत में सबमिट का बटन दबाकर अपने इस आवेदन पत्र को सबमिट करें और एक रजिस्ट्रेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी आपको इस रजिस्ट्रेशन स्लीप को डाउनलोड कर लेना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है ।
यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana -किसानों को देना होगा किस्त का पैसा वापिस
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना से संबंधित FAQs
Q.1 पीएम शादी शगुन योजना के तहत कितनी राशि दी जाएगी ?
Ans पीएम शादी शगुन योजना के तहत लड़की की शादी पर केंद्र सरकार द्वारा 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।
Q.2 Shadi Shagun Yojana Official Website क्या है ?
Ans https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे लेख को जरूर पढ़ें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको शादी शगुन योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी अगर फिर भी आपका कोई सवाल बाकी है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा पूछ सकते हैं और इस योजना से जुड़ी अपडेट तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज्वाइन करें जिसका लिंक नीचे दिया गया है और नीचे दिए गए घंटी के बटन को अवश्य दबाएं ताकि भविष्य में आने वाली योजना के बारे में आपको सबसे पहले पता लगे। इस योजना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें 🙏🙏🙏
6 thoughts on “{PDF} शादी शगुन योजना 2022 : ऑनलाइन फॉर्म, PMSSY Registration पात्रता व लाभ”